कायमगंज: गांव राशीदाबाद में चाय बनाने को लेकर मां-बेटी के बीच विवाद, बेटी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की
कम्पिल के गांव राशीदाबाद में 32 वर्षीय स्नेहलता पुत्री श्रीरामपाल का उसकी मां से चाय बनाने को लेकर मंगलवार को विवाद हो गया। गुस्से में आकर स्नेहलता ने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। जानकारी मिलने पर पिता खेतों से घर पहुंचे। बेटी को CHC लेकर पहुंचे। उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने स्नेहलता को मृत घोषित कर दिया।