पिंड्रा: फूलपुर में पुरानी रंजीश के चलते युवक पर हुआ जानलेवा हमला, पुलिस ने चरणामजत के ऊपर दर्ज किया मुकदमा
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के कठिरांव बाजार में पिकअप मैजिक गाड़ी लेकर बाजार जा रहे एक युवक पर पहले से घात लगाए चार लोगों ने हमला कर दिया। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं पीड़ित की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने चार नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पीड़ित के अनुसार पुरानी रंजिश में उसके ऊपर हमला किया गया है।