ग्रेटर नोएडा: खौफनाक स्टंट या कानून का डर? ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर RTO चेकिंग देखकर एक डंपर ड्राइवर ने सारी हदें पार कर दीं! चालान से बचने के लिए उसने डंपर को रॉन्ग साइड दौड़ा दिया। हद तो तब हो गई जब पीछा कर रहे लोगों को रोकने के लिए उसने डंपर का जैक उठाकर सारे पत्थर बीच सड़क पर ही गिरा दिए! गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पत्थर हटवाए और मामले की जांच में जुट गई है। ऐसे बेखौफ ड्राइवरों पर क्या सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? कमेंट में बताएं।
Baghpat, Bagpat | Jun 19, 2026