कानपुर: 1 साल पहले केडीए से निलंबित बाबू को घुस मांगने पर फिर से किया गया निलंबित
KDAके बाबू विकास भारती पर डेढ़ लाख रुप घूस मांगने का आरोप आवंटी ने लगाया है। आवंटी गीता सिंह ने शनिवार 3बजे बताया विकास ने प्लॉट आवंटन की धनराशि में 5% छूट दिलाने के लिए डेढ़ लाख रुपये मांगे। उन्होंने केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ज्याल से विकास की शिकायत की। शिकायती पत्र के साथ साक्ष्य के रूप में ऑडियो रिकार्डिंग भी सौंपी। बाबू को निलंबित किया गया है।