कानपुर: कर्नलगंज थाना क्षेत्र में डीसीपी सेंट्रल ने मोहर्रम के जुलूस में उपयोग होने वाले साउंड सिस्टम का किया निरीक्षण
कर्नलगंज थाना क्षेत्र में मोहर्रम जुलूस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) श्रवण कुमार सिंह ने आज जुलूस में उपयोग होने वाले साउंड सिस्टम का निरीक्षण किया। डीसीपी सेंट्रल ने शनिवार 5 बजे बताया कि,साउंड सिस्टम के उपयोग पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ध्वनि प्रदूषण से बचने के लिए निर्धारित सीमा का पालन किया जाए।