कानपुर: कोतवाली पुलिस ने 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कोतवाली थान की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने आधिकारिक रूप से शनिवार 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि सरसैया घाट पर चेकिंग के दौरान दो लोगों को हिरासत में लिया जिनके पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।