लोहरदगा: लोहरदगा में आवारा कुत्तों का आतंक: बच्चे-बुजुर्ग हो रहे शिकार, डर के साए में जी रहे लोग
लोहरदगा जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर कुत्तों के हमले का शिकार हो रहे हैं। घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, जिससे लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों और शहरवासियों का कहना है कि सुबह-शाम सड़क पर निकलना मुश्किल हो