भिंड नगर: 45 दिवसीय शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026 का भिंड में समापन,171 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं विजेताओं को पदक प्रदान
शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026 के अंतर्गत 15 मई से 28 जून तक संचालित 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह सोमवार को 3 बजे शासकीय आईटीआई परिसर भिण्ड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा प्रशिक्षण में सम्मिलित 171 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।