नदबई: विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पालिका में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई गई शपथ
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नदबई नगर पालिका परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पालिका कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पॉलीथिन कैरी बैग का उपयोग बंद करने की शपथ ली। तकनीकी सहायक अनिल कुमार ने पर्यावरण बचाने के लिए जनभागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।