फिरोज़ाबाद: गांव दयापुर में तेज आंधी में एक मकान के अंदर लगा पेड़ टूटकर गिरा, टीनशेड तबाह; परिवार बाल-बाल बचा
थाना जसराना के गांव दयापुर में तेज आंधी के चलते अरविंद के मकान में लगा पेड टूटकर गिर पड़ा। जिससे उक्त मकान का टिनशेड टूटकर गिर गया। जिससे उक्त परिवार के अन्य सदस्य बाल बाल बच गये। बाकी टिनशेड काफी जगह से टूट गया। परिवार की माली हालत ज्यादा ठीक नहीं बतायी गयी। तेज आंधी के चलते यह हादसा घटित हो गया।