#सफलता_की_कहानी
पीएम कुसुम बी योजना से अमायन के कृषक प्रताप सिंह को मिली ऊर्जा सुरक्षा
सोलर पंप से सिंचाई के लिए मिला विश्वसनीय विकल्प
भिण्ड जिले के अमायन निवासी कृषक प्रताप सिंह को पीएम कुसुम बी योजना अंतर्गत स्थापित सोलर पंप से खेत में सिंचाई का विश्वसनीय विकल्प मिला है। इनके खेत में स्थापित रोटोमैक कंपनी के 3 एचपी क्षमता के सोलर पम्प ने इन्हें ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया है।
कृषक प्रताप सिंह बताते हैं कि अपने 1.5 बीघा खेत में सिंचाई के लिए पहले अस्थाई विद्युत कनेक्शन लेना पड़ता था जिसका वार्षिक व्यय 12-13 हजार रुपए होता था। इतने व्यय के बावजूद बिजली की निर्बाध आपूर्ति नहीं होने से समय से सिंचाई नहीं कर पाते थे। आवेदन स्वीकृत होने पर उन्होंने सोलर पंप की स्थापना पर लगभग 21 हजार रुपए का अंशदान दिया। वर्ष 2025 में सोलर पंप लगने के बाद बिजली कनेक्शन पर व्यय होने वाली राशि की अब बचत हो रही है और वे आसपास के कृषकों को भी सिंचाई में मदद कर रहे हैं। कृषक प्रताप सिंह इस बदलाव के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हैं।
उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार की पीएम कुसुम बी योजना को प्रदेश में "प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना" के नाम से संचालित किया जा रहा है। योजना अंतर्गत 7.5 एचपी तक क्षमता वाले ऑफ-ग्रिड सोलर पम्प की स्थापना पर 90 प्रतिशत सब्सिडी दिये जाने का प्रावधान है। सोलर पंप की वास्तविक लागत का केवल 10 प्रतिशत कृषक को वहन करना होता है। योजना की विस्तृत जानकारी मध्यप्रदेश उर्जा विकास निगम की वेबसाईट cmsolarpump.mp.gov.in पर उपलब्ध है।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
New & Renewable Energy Department, Madhya Pradesh
#SuccessStory
#भिण्ड
#Bhind