बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में नोडल अधिकारी ने जिले के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
शनिवार को जनपद के नामित नोडल अधिकारी रणवीर प्रसाद ने जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की तथा अधिकारियों से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में स्थापित जन औषधि केंद्र को बाहर स्थापित करने के निर्देश दिये।