हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में सुलभ शौचालय बंद होने से खुले में जाने को मजबूर कस्बावासी
सुमेरपुर कस्बे के अलग-अलग वार्डों में बने 13 सुलभ शौचालय पिछले दो माह से बंद होने के कारण लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। लोग खुले में जाने को मजबूर है। कस्बे में स्वच्छ भारत मिशन के तहत अलग-अलग वार्डों में कुल 13 सुलभ शौचालयो का निर्माण 5 वर्ष पूर्व कराया गया था। प्रमुख स्थानों में बनाये गये इन शौचालयो को दो माह पूर्व मरम्मत के नाम पर बंद किया गया था।