जोकीहाट: महजाली घाट से अवैध रूप से बालू खनन कर रहे 3 ट्रैक्टर किए गए जब्त
महलगांव थाना पुलिस ने परमान नदी से अवैध रूप से बालू खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर जब्त किया है।परमान नदी स्थित महजाली घाट नदी से ट्रैक्टरों द्वारा अवैध बालू खनन किया जा रहा था। सूचना पर महलगांव थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महजाली घाट से तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया है।