जोकीहाट: भेभड़ा चौक के समीप 1008 लीटर अंग्रेजी शराब लदे एक पिकअप वैन को किया गया जब्त
Jokihat, Araria | Jan 13, 2025 जिले की जोकीहाट थाना पुलिस ने सोमवार को दिन के 3 बजे बजे शराब तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। जोकीहाट थाना पुलिस ने एक पिकअप वैन पर लदा 1008 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद किया। यह शराब बहादुरगंज से जोकीहाट खपाने के लिए लाई जा रही थी। गुप्त सूचना पर जोकीहाट थाना पुलिस ने भेभड़ा चौक के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वैन का तलाशी तो शराब बरामद हुआ।