जोकीहाट: हड़वा चौक के समीप 213 लीटर अंग्रेजी शराब लदे स्कॉर्पियो को जब्त किया गया, एक तस्कर गिरफ्तार
जिले की जोकीहाट थाना पुलिस ने सोमवार को संध्या 6 बजे शराब तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। जोकीहाट थाना पुलिस ने एक स्कॉर्पियो पर लदा 213 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद किया। यह शराब बहादुरगंज से जोकीहाट खपाने के लिए लाई जा रही थी। गुप्त सूचना पर जोकीहाट थाना पुलिस ने हड़वा चौक के समीप कुल 213 लीटर अंग्रेज़ी शराब बरामद किया है।