जोकीहाट: मजगामा के अग्नि पीड़ितों से मिले पूर्व सांसद सरफराज आलम, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन
जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र मजगामा गांव में बीते दिनों हुई अग्निकांड में दर्जनों घर जलकर राख हो गया था।घटना की सूचना पर रविवार को दिन के 3 बजे पूर्व सांसद सरफराज आलम मजगामा गांव पहुंच कर अग्नि पीड़ितों से मुलाकात हालचाल जाना और हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है। घटनास्थल से पूर्व सांसद सरफराज आलम ने सीओ को फोन कर अविलंब राहत सामग्री वितरित करने का निर्देश दिया