कोडरमा: प्रेस क्लब में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन, अध्यक्ष सतीश कुमार ने किया ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाहरणालय के समीप स्थित प्रेस क्लब भवन में समारोहपूर्वक झंडोतोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सतीश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। झंडोतोलन के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया गया।