कोडरमा: गणतंत्र दिवस और सड़क सुरक्षा माह पर जिला प्रशासन बनाम मीडिया-11 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
गणतंत्र दिवस 2026 तथा सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जिला प्रशासन कोडरमा एवं मीडिया-11 के मध्य मैत्रीपूर्ण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन बागीटांड़ स्टेडियम में किया गया। यह आयोजन खेल भावना के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता को समर्पित रहा।