विजयीपुर: कुटिया गांव में महिला से मारपीट, 4 पर मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
विजयीपुर थाना क्षेत्र के कुटिया गांव में एक महिला के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, रात करीब दस बजे सुनैना देवी को रास्ते में घेरकर कुछ लोगों ने बुरी तरह पीट दिया, जिससे वह घायल हो गईं। परिजनों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में पीड़िता ने अपने ही गांव के रोशन प्रजापति,