इटारसी: इटारसी के पास खेत में लगी नरवाई की आग, सिंचाई के 50 प्लास्टिक पाइप जलकर राख, वीडियो आया सामने
इटारसी के पास बीती रात खेत की नरवाई में आग लगने से किसानों को नुकसान हुआ है। इस घटना में सिंचाई के लिए खेत में बिछाए गए करीब 50 प्लास्टिक पाइप जलकर राख हो गए।जिसका वीडियो बुधवार सुबह करीब 8 बजे सामने आया है। हालांकि आग लगने का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है।स्थानीय लोगों ने बताया खेत में सिंचाई के लिए पाइप बिछाए गए है जिसके चलते आग की चपेट में पाइप आ गए ।