चूरू: सदर पुलिस ने गांव बुंटिया के पास एक थ्री व्हीलर टेंपो से अवैध शराब की जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार
Churu, Churu | May 2, 2025 चूरू की सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार को गांव बुंटिया के पास नाकाबन्दी के दौरान एक थ्री व्हीलर टेम्पो से अवैध शराब जब्त करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर टेम्पो सहित शराब को जप्त कर लिया।