भभुआ: भभुआ एकता चौक पर बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ निकाला गया कैंडल मार्च
Bhabua, Kaimur | Dec 24, 2025 भभुआ एकता चौक पर बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया। बुधवार को 11 बजे विश्व हिंदू परिषद के सदस्य अमित कुमार ट्विंकल ने कहा कि मंगलवार की देर रात्रि शहर के एकता चौक पर कैंडल मार्च निकाला गया। बांग्लादेश में हिंदू युवा को बुरी तरह से मारपीट कर उसको पेड़ से लटकाकर जिंदा जला दिया गया। वहां पर हिंदुओं को काफी सताया जा रहा है।