भभुआ: कोर्ट ने नाबालिग लड़की से अपहरण कर दुष्कर्म मामले में आरोपी को सुनाई 25 वर्ष सश्रम करावास की सजा: एसपी
Bhabua, Kaimur | Dec 24, 2025 एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बुधवार की सुबह बताया भभुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 सितंबर 2022 को लड़की के पिता द्वारा पुत्री को फुसलाकर अपहरण करने का मामला थाने में दर्ज कराया गया था। अनुसंधान में नाबालिग पीड़िता को जबरदस्ती अपहरण कर अन्यत्र ले जाने का मामला पाया गया। जिसमें दोषी पाते हुए भभुआ कोर्ट ने आरोपी को 25 वर्षों का सश्रम कारावास की सजा सुनाई।