झांसी: बबीना के पुरा गांव में 12 साल के बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लेकर की पूछताछ
Jhansi, Jhansi | Oct 28, 2025 झांसी में सोमवार को 12 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान है। शव को खेत पर बने भूसे वाले कमरे में छुपाया गया था। बाहर से ताला लगा था। जब शाम को बच्चा घर नहीं पहुंचा तो तलाश शुरू की गई। परिजन खेत पर पहुंचे तो कमरे में ताला लगा था। जब ताला खोलकर देखा तो अंदर लाश पड़ी थी। पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ कर रही पूछताछ।