झांसी: बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम पुरा में 12 वर्षीय बालक की निर्मम हत्या, शव को गला रेतकर भूसे में दबाया गया
Jhansi, Jhansi | Oct 27, 2025 बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरा में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के साहिल यादव उम्र 12 वर्ष का शव खेत में बने कमरे में भूसे के नीचे दबा हुआ बरामद हुआ। मृतक बालक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या की गई थी। जानकारी के अनुसार, रंजीत यादव का एक पुत्र और एक पुत्री है। साहिल के शाम से लापता होने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।