झांसी: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और छात्राओं को पार्कों, रेलवे स्टेशन और स्कूलों में किया गया जागरूक
Jhansi, Jhansi | Oct 27, 2025 सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार महिला थाना एंटी रोमियो टीम और शक्ति मोबाइल टीम ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत पार्कों, रेलवे स्टेशन और स्कूलों में समय करीब 2 बजे जागरूकता कार्यक्रम चलाया। टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को 112, 1090, 1098, 181 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी।