झांसी: झाँसी रेल मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, डीआरएम ने रेलवे अधिकारियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ
Jhansi, Jhansi | Oct 27, 2025 भ्रष्टाचार उन्मूलन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर मध्य रेलवे, झाँसी मंडल में सोमवार को 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह' का औपचारिक शुभारंभ हुआ। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 'सत्यनिष्ठा की शपथ' दिलाई।