रायडीह: जमीन पर सो रही 9 वर्षीय बच्ची को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत।
Raidih, Gumla | Jun 15, 2026 रायडीह (गुमला)। प्रखंड के बैर टोली गांव में जहरीले सांप के डसने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान रीना उरांव के रूप में हुई है। वह नावाडीह स्कूल की छठी कक्षा की छात्रा थी। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार घटना सोमवार तड़के करीब 4 बजे की है। रीना उरांव रविवार रात अपने घर में जमीन पर सो रही थी।