बहराइच: बहराइच पहुंचे संतकबीर नगर से 19000 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकले दो सगे भाइयों का भाजपा कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत
संतकबीर नगर से 1 जनवरी 2022 को केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने के लिए साइकिल से निकले दो सगे भाई रणविजय सिंह व अरविंद सिंह लगभग 19000 किलोमीटर की साइकिल यात्रा करने के बाद बहराइच पहुंचे। गुरुवार को दोनों सगे भाइयों का भाजपा कार्यालय पर भव्य स्वागत हुआ। दोनों सगे भाइयों ने बताया कि अब तक वह 56 से 57 जिलों का भ्रमण साइकिल से कर चुके हैं।