बहराइच: बहराइच कलेक्ट्रेट पहुंचे बिसुनापुर निवासी ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ टावर लगाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
गुरुवार को बहराइच कलेक्ट्रेट पहुंचे बसंत लाल ने बताया कि वह बिसुनापुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मात्र बीएसएनएल का टावर लगा होने के चलते 4 ग्रामों के ग्रामीण आपातकाल स्थिति में दूरसंचार माध्यमों का उपयोग नहीं कर पाते हैं जिससे काफी दिक्कतें हो रही है। किसी के चलते आज कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन कर मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है।