बहराइच: मैथोरा इलाके के पास टेंपो की ठोकर से बुजुर्ग महिला हुई घायल,इलाज जारी
हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत मैथोरा के पास बुजुर्ग महिला टेंपो की ठोकर से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने इलाज के बाद बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसे उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही हालत स्थिर बनी हुई है।