बहराइच: काजीकटरा से थाना दरगाह पुलिस ने चोरी की दो बैट्री, चार्जर व लोहे के पुराने ग्रिल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए गुरुवार शाम को बताया कि थाना दरगाह पुलिस टीम द्वारा काजीकटरा से चोरी के दो अदद बैट्री ईस्टमैन कंपनी व चार्ज तथा लोहे के पुराने ग्रिल के साथ मो. अख्तर को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद मुकदमा दर्जी कर उसे न्यायालय रवाना कर दिया गया है।