बहराइच: कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर बंजरिया इलाके के ग्रामीणों ने दिया धरना, दबंगों पर झोपड़ियों को उजाड़ने का लगाया आरोप
बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर ग्राम पंचायत बंजरिया कोतवाली नानपारा के ग्रामीणों ने धरना दिया। उनका कहना है कि वह बाढ़ पीड़ित हैं और वह अपनी झुग्गी-झोपड़ी सालों से ग्राम पंचायत बंजारिया में लगाए हुए थे, लेकिन विपक्षी के इशारे पर बीते 5 दिसंबर 2023 को गांव के ही दबंगों ने उनकी झोपड़ियां उजाड़ दी। कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण सभी ग्रामीण धरने पर बैठे हैं।