कासगंज: जिला कलेक्ट्रेट पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर SDM को ज्ञापन दिया
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के वैनर तले पेंशनर्स ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर केंद्र व प्रदेश सरकार से पेंशन से जुड़ी लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि 8वें वेतन आयोग के दायरे से पुराने पेंशनरों को बाहर रखने से व्यापक असंतोष है।