हायाघाट: हायाघाट प्रखंड के रघुनाथपुर गांव के बगाही चौर में गेंहू के खेत में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
हायाघाट प्रखंड के बगाही चौर के रघुनाथपुर गांव के फूलबाबू झा के खेत में गेहूं की फसल आग से जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि आग में लगभग चार कट्ठा में लगी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। हालांकि सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी व स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।