मुसाफिरखाना: बाजार शुकुल के हुसैनपुर कंपोजिट विद्यालय में बीडीओ ने फीता काटकर आरओ मशीन सेट का किया उद्घाटन, किया पौधारोपण
अमेठी जनपद के बाजार शुकुल विकासखंड के हुसैनपुर कंपोजिट विद्यालय में खण्ड विकास अधिकारी अंजली सरोज द्वारा आरओ मशीन सेट का फीता काटकर उदघाटन कर शुभारम्भ किया गया।साथ ही अमृत सरोवर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और आम जनमानस को पौधरोपण कर पौधरोपण के प्रति प्रेरित किया गया।