शिवपुरी नगर: अखंड रामायण पाठ में गया परिवार, पीछे से ताला तोड़कर जेवर उड़ाए; पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज की FIR
शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भौंती से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि नामजद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले करने के बावजूद, पुलिस ने उसे सांठगांठ कर छोड़ दिया। अब वह आरोपी खुलेआम घूम रहा है और पीड़ित परिवार को धमका रहा है।