श्री खुशहाला महावीर मंदिर पहुँचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,
हर गांव की कहानी के बोर्ड लगेंगे, बंद बस भी चलेगी
शिमला : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शोघी से लगते खुशहाला महावीर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर कमेटी के महासचिव प्रेम ठाकुर के अनुसार उन्होंने सड़क की खराब हालत पर चिंता जताई और इस बारे में लाेक निर्माण मंत्री से बात करने को कहा। प्रेम ठाकुर ने बताया कि ने इस प्राचीन मंदिर का निर्माण लगभग 2500 पहले हुआ था, जिसकी कहानी प्रयत्न विभाग ने हर गांव के कहानी में लिखी हुई है। अग्निहोत्री ने कहा कि इस कहानी के पुराने बोर्ड बदले जाएंगे। उसके मंदिर कमेटी के आग्रह पर सुबह लागड़ू लागरू से 8.45 पर शिमला को चलने वाली लोकल डिपो की बस को तत्काल चलने के आदेश भी दिए। मंदिर कमेटी के अन्य सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
#श्रीखुशहालामहावीरमंदिर #उपमुख्यमंत्री #मुकेशअग्निहोत्री #शोघी #hrtcshimla