आगरा: बिल्डिंग मटेरियल दुकान में हुई चोरी का खुलासा, सरिया व नकदी सहित गांव बुढाना मोड़ मार्ग के पास से 2 चोर गिरफ्तार
Agra, Agra | Dec 31, 2025 थाना एकता पुलिस ने बिल्डिंग मटेरियल की दुकान से सरिया व नकदी चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज में चोरों को 06 बंडल सरिया रिक्शे में ले जाते देखा गया था। सूचना पर जीरो प्वाइंट, ग्राम बुढाना मोड़ मार्ग से गिरफ्तारी की गई। अभियुक्तों के कब्जे से 04 बंडल सरिया, 02 मोबाइल और ₹19,750 नकद बरामद हुए।