मिर्ज़ापुर: गांव की समस्या पर डीएम से प्रधान की शिकायत करना युवक को पड़ा भारी, प्रधान के पुत्र ने युवक को मारा-पीटा, वीडियो वायरल
बताते चले कि कछवा थाना क्षेत्र के जमुआ बाजार में एक युवक को गांव के प्रधान की गांव की समस्या को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत करना भारी पड़ गया। शनिवार की शाम लगभग 4:00 बजे कछवा थाना क्षेत्र के जमुआ बाजार में प्रधान के लड़कों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ जिसमें प्रधान के लड़कों द्वारा युवक को मारा पीटा जा रहा है।