बहेड़ी: CBI अधिकारी बताकर सिमरा निवासी युवक और उसके दोस्त को बिरिया फार्म से जबरन कार में डालकर ₹75,000 निकाले
बहेड़ी थाना क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी अशफाक के मुताबिक वो बीते रोज सुबह करीब 9 बजे कार से अपने दोस्त जाहिर के साथ किसी काम से बिरिया फार्म गया था आरोप है कि उधर से वापस आते समय एक कार उसकी कार के सामने आकर रुकी और उसमें से उतरे लोगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए उसे और उसके दोस्त को जबरन कार में बिठा कर वो लोग उसे नवाबगंज क्षेत्र में ले गए।