बहराइच: तहसील सदर सहित जिले में सोमवार को आयोजित होगा संपूर्ण समाधान दिवस, आज अवकाश के कारण आयोजन की तिथि में हुआ बदलाव
बहराइच सदर तहसील सहित जनपद की सभी तहसीलों में आज शनिवार को आयोजित होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस राजकीय अवकाश होने के कारण अब सोमवार यानी 18 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। डीआईओ ने इस संबंध में जानकारी देते हुए शनिवार शाम को बताया कि जनपद बहराइच में प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस श्रंखला में आज आयोजित होना था जो अब सोमवार को होगा।