बरहेट: बरहेट सिंगा मैदान में राज्य स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता का आयोजन
बरहेट सिंगा मैदान में मंगलवार को राज्य स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता के तहत फुटबॉल एवं एथलेटिक्स बालक वर्ग के चयन हेतु एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संथाल परगना प्रमंडल के साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर,सहित अन्य जिलों से लगभग 110 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।