बहराइच: बेलासपुरवा में कढ़ाई का खौलता पानी गिरने से बालक झुलसा, आलू उबालने की हो रही थी तैयारी
जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलासपुरवा में आलू उबालने के लिए कढ़ाई में पानी खौल रहा था। तभी अचानक खेलते समय बालक वहां पहुंच गया। और खौलता पानी कढ़ाई का उसके ऊपर गिर गया। जिससे वह झुलस गया। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए हैं। जहां इलाज जारी है।