जशपुर: जशपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आगडीह हवाई अड्डे पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत
उप मुख्यमंत्री अरुण साव शनिवार को जशपुर पहुंचे। आगडीह हवाई अड्डे पर उनके आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। शनिवार की सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, जशपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगा राम भगत, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि