ब्यावरा: राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने ब्यावरा में स्वर्गीय गोपाल प्रसाद शर्मा को श्रद्धांजलि दी
राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने रविवार को शाम 6:00 बजे करीब ब्यावरा पहुंचकर स्वर्गीय गोपाल प्रसाद शर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ ब्यावर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू यादव, पचोर नगर परिषद अध्यक्ष विकास करोड़िया, बीजेपी पचोर मंडल अध्यक्ष विकास दीक्षित सहित अन्य उपस्थित रहे।