गिरिडीह: लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन ने बरगंडा के बाल शिक्षा मंदिर में 300 छात्र-छात्राओं को कराया भोजन, कन्या पूजन भी किया
लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन के द्वारा शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे बरगंडा के बाल शिक्षा मंदिर में कन्या पूजन करते हुए 300 छात्र छात्राओं को प्रसाद स्वरूप हलुआ, खीर-पुड़ी सब्ज़ी का भोजन कराया गया।छोटी सी मुस्कान कार्यक्रम के तहत यह आयोजन हुवा।कार्यक्रम के दौरान स्कूल में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को वाटर बोतल, टिफ़िन बोक्स तथा पेन का वितरण किया गया।