मऊगंज: जनपद पंचायत मऊगंज के ग्राम पंचायत पन्नी में 29 दिसंबर को सरपंच पद का उप चुनाव, कलेक्टर ने दिए निर्देश
Mauganj, Rewa | Dec 12, 2025 मऊगंज जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत पन्नी के सरपंच पद का उपचुनाव 29 दिसंबर को होगा और मतगणना 2 जनवरी को जनपद पंचायत कार्यालय मऊगंज में की जाएगी।आज 12 दिसंबर की शाम 6 बजे कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जनपद पंचायत मऊगंज के सीईओ एवं तहसीलदार को चुनाव संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।ग्राम पंचायत सरपंच के निधन बाद सरपंच पद रिक्त था।