मऊगंज: लटियार गांव के पास पुल से नीचे खाई में गिरा बाइक सवार, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
Mauganj, Rewa | Dec 12, 2025 मऊगंज थाना क्षेत्र के लटियार गाव के समीप बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार के कारण एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।बताया जाता है कि बाइक तेज गति से आ रही थी तभी नियंत्रण बिगड़ने पर हादसा हो गया।